Skip to main content

मैं वक़्त हूँ



मैं वक़्त हूँ 

हर पल को बदला है मैंने  
हर पल खुद भी बदल रहा हूँ  
मैं वक़्त हूँ 

मिटने वाली चीज़ों को 
          मैंने उभरते देखा है 
जो मिट नहीं सकता था 
          उसको भी मिटते देखा है 
एक बीज़ के दबने से 
          घने पेड़ उगते देखे हैं 
एक पेड़ के कटने से 
          यहाँ लोग मरते देखे हैं 

मैं वक़्त हूँ 

मेरी धारा में जो बहता 
          उसको मैंने तारा है 
मुझसे लड़ने वाला 
          हर दम यहाँ हारा है 
मेरे संग चलने वाले के 
          क़दमों में दुनिया है 
जो पीछे रह कर गिर गया 
          वो फ़िर कहाँ उठ पाया है 

मैं वक़्त हूँ 

मैं जो पास नहीं होता हूँ 
          पाने को मुझको रोते हो 
मिल जाता हूँ जो मैं किसी दिन 
          यूँ ही मुझको खो देते हो 
आज मैं जो तेरा हुआ हूँ 
          किसी और का कल फिर होना है
ना मैं तेरा ना उसका सगा हूँ 
          फिर किस बात का रोना है 

मैं वक़्त हूँ 

ज़ोर तो मेरे आगे 
          ख़ुदा का भी चलता नहीं 
ये नादां इंसान है 
          इतना भी समझता नहीं 
कोशिशें हज़ार करता है 
          रोकने की मुझको मगर 
ठहरी हुई घड़ी की सुईयां 
          मुझको रोक सकती नहीं 
चाहता है मुझको रखना 
          बनाकर ग़ुलाम अपना 
मैं तो हवा का झोंका हूँ 
           रुकना मेरी फ़ितरत नहीं 

मैं वक़्त हूँ 
हर पल को बदला है मैंने  
हर पल खुद भी बदल रहा हूँ  

मैं वक़्त हूँ 


|| लेख़क : सौरव बंसल || 

Comments

  1. So well written Saurav, such maturity and understanding of the intellect of things like this.

    An artist in the making... proud of you bud����

    ReplyDelete
    Replies
    1. Thanks baba, 'a good heart always sees good in everything'..
      🙏

      Delete

Post a Comment

Popular posts from this blog

पृथ्वी दिवस

.. पृथ्वी दिवस .. बचपन में हर पृथ्वी दिवस पर           हम इनाम लाते थे पेड़ कटने से बने कागज़ पर           चित्र बनाते थे सूख रही थी पृथ्वी हम बेवज़ह           जल बहाते थे घुट रहा था दम पृथ्वी का           हम हवा में ज़हर मिलाते थे खोद कर पृथ्वी का सीना उसमें           कचरा दबाते थे वजूद मिटाकर पृथ्वी का हम           नाज़ जताते थे पिछले साल तक  पृथ्वी दिवस हम           यूँ ही मनाते थे अपने ही घर को जलाकर हम           जश्न मनाते थे इस बार ख़ुदा ने पृथ्वी दिवस पर           जादू कर दिया हवा भी साफ़ हो गयी           दरिया पानी से भर दिया खाली सहमे आसमानों को           उड़ती पतंगों से भर दिया कुछ और पेड़ बच गए           इस साल कटने से कुछ और परिंदों के घर ...

किरदार

किरदार  आईना इन्सान का सिर्फ़ चेहरा दिखाया करता है  उस अक्स में उसका किरदार तो नहीं  जो किरदार में झलकता है वही ज्ञान है  इल्म पैसों का मोहताज़ तो नहीं  समाज की इस दौड़ ने चिड़ियों के पर काट दिए  हर किरदार मिसाल हो ये ज़रूरी तो नहीं  यूँ तो चाँद भी दावा करता है रौशनी का हर रात  उसका किरदार किसी भी रात सूरज तो नहीं  ये अच्छा है वो बुरा है उसका किरदार बतलाएगा  धर्म उसके किरदार का पहचान पत्र तो नहीं  समाचार भी नफ़ा नुक्सान देखकर बेचे जाते हैं  आज़ाद सोच भी यहाँ आज़ाद तो नहीं  कैसे यकीन करे कोई किसी अख़बार पर  इनके किरदार पर ऐतबार तो नहीं  पुरानी कहानी में पुराने किरदार मिलते हैं  मेरा आज का किस्सा वही पुराना तो नहीं  वो मेरे किरदार से मेरा व्यक्तित्व आँकते हैं  मैं जो कल था आज वही तो नहीं  मैं बेटा हूँ, बाप हूँ, पति हूँ, दोस्त हूँ  मैं हर किरदार में एक ही शख्स तो नहीं  देखा जाए तो परदे में है किरदार हर किसी का  उसके लफ्ज़ उसकी हक़ीक़त तो नहीं  अक्सर यहाँ ज़माने में कहानी बिकती...

हैरान कर दिया

कहाँ बैठकर कर  रहा है           ये सारी साज़िशें ऐ ख़ुदा तूने हमको           हैरान कर दिया घर के बूढ़े तरसते थे           बच्चों से बात करने को साथ बैठ रामायण देखने का           इंतेज़ाम कर दिया जिन बच्चों को दिखते थे           पापा सिर्फ़ शाम को अब आठों पहर का वक़्त           उनके नाम कर दिया जिनके बच्चे पलते थे           आया की गोद में उन माँओं को देवकी से           यशोदा कर दिया वक़्त नहीं था जिनके पास           पल भर का भी कैद घर में खाली           वो इन्सान कर दिया जो लोग रोज़मर्रा में           गंभीर रहते थे ज़िन्दगी का हर पल           अब एक लतीफ़ा कर दिया खड़ी रह गयी गाड़ियाँ           घरों के सामने फालतू एक पल में       ...